बीडीओ और एडीओ के बीच तनातनी के बाद एडीओ बैठे धरने पर, उच्च अधिकारियों के समझाने पर धरना किया खत्म

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी । ब्लाक मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खंड विकास अधिकारी के मध्य कार्य व्यवहार को लेकर कई दिनों से चल रहा शीत युद्ध बुधवार को धरना प्रदर्शन तक पहुंच गया। बुधवार को दोनों अधिकारियों के मध्य तीखी वार्ता हुई। जिसके बाद एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मचारियों को बुलाया और कुछ प्रधान व उनके प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर धरना समाप्त हुआ।
बुधवार को ब्लाक स्थित बीडीओ कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई । इतने में सहायक विकास अधिकारी पंचायत आनन्द कुमार सिंह ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश वर्मा स्वतंत्र सिंह ,रामसिंह यादव, राम सिंह वर्मा,व दर्जनों सफाई कर्मचारियों के साथ ब्लाक के बरामदे से लेकर पूरे ब्लाक परिसर में जमीन पर ही धरने पर बैठ गए । जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को पंहुची तब सहायक विकास अधिकारी से वार्ता के पश्चात धरना समाप्त किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने उनका साथ देने वाले ग्राम प्रधानों व सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी जन लडाई लडें। यदि उन्हें पुनः अपमानित या प्रताड़ित किया गया तो वह बाबा योगी आदित्य नाथ के दरबार में पंहुच कर अधिकारियों की करतूतों से अवगत करायेंगे।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आभार जताते हुए अपने अपने कार्य क्षेत्रों में रहकर ब्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया । धरने में विन्द्रा प्रसाद वर्मा बडकी गुलाम हुसैन अमित वर्मा रामसिंह चन्द्रभान रावत विकेश सिंह दयाशंकर शुक्ल कुशमेश रावत सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान व समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।






