उत्तराखंडनई टिहरी

नई टिहरी: मिशन 2027 के लिए भाजपा का शंखनाद, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा ने कसी कमर

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। वीरवार को नई टिहरी में भाजपा महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार: “भ्रम फैलाकर सत्ता पाना चाहती है विपक्ष”

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कांग्रेस केवल जनता के बीच भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जागरूक जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।

महिला सशक्तिकरण: 33% आरक्षण और नारी वंदन बिल

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने धामी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा:

  • पंचायती राज: भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अवसर दिया।

  • नारी वंदन अधिनियम: केंद्र सरकार द्वारा पारित बिल से अब लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

अल्पसंख्यक मोर्चा: “वोट बैंक नहीं, विकास और सम्मान मिला”

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि विपक्षी दलों ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसके विपरीत, भाजपा के शासन में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत सभी वर्गों को समान रूप से विकास योजनाओं का लाभ और सम्मान मिल रहा है।

भव्य स्वागत और दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

जिला मुख्यालय पहुँचने पर जिलाध्यक्ष उदय रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू डंगवाल और तौफीक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णवी, गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, लीला मखलोगा, अनीता कोठारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, आनंदी नेगी और अन्य मंडल अध्यक्षों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button