दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब फर्राटा भरते दिखे बाइक सवार तो लगेगा 30 हजार तक का जुर्माना.

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर दो पहिया वाहनों को एंट्री की अनुमति नहीं है। टू वीलर्स की वजह से इस एक्सप्रेसवे पर कई हादसे हो चुके हैं और कइयों की मौत हो चुकी है। अब इसको लेकर सख्त आदेश आ गया है। डीएमई पर दो पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस की एक टास्कड टीम बनाई गई है जो दो पहिया वाहनों की एंट्री पर नजर रखेगी। इसके अलावा अवैध कट खोजने का काम भी किया जा रहा है। दो पहिया वाहनों पर 20 से 30 हजार रुपये तक का चालान करने का निर्देश दिया गया है।
एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों के बाद एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने डीएमई का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन दौड़ते दिखे। इस पर उन्होंने इसे रोकने का आदेश जारी किया। मेरठ और गाजियाबाद पुलिस को सख्ती बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही मेरठ के एसपी ट्रैफिक ने अपनी एक अलग से टीम बनाई जो काशी टोल प्लाैन पर ड्यूटी करेगी और एक्सप्रेसवे पर जाने वाले दो पहिया वाहनों का चालान करेगी। ऐसी ही व्यहवस्थाक गाजियाबाद में की जा रही है।
कई अवैध कट बंद कराए गए
डीएमई पर कई अवैध कट हैं जिनसे होकर दो पहिया वाहन यहां आते हैं। पहले भी दो अवैध कट चिह्नित बंद करवाया गया था। डीएमई पर दो पहिया वाहन ले जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना है। एडीजी मेरठ जोन ने आदेश दिया है कि एक्सप्रेसवे पर जो भी दो पहिया वाहन दिखे उनका 20 से 30 हजार रुपये तक का चालान किया जाए। इसके लिए टोल पर लगे कैमरे की मदद भी ली जाएगी।