देश

भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने की तस्करी की कोशिश नाकाम

भारत के बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर से सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पंजाब के अमृतसर की भारत- पाकिस्तान सीमा के नजदीक धानवकला नाम के गांव में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान सोमवार (19 सितंबर 2022) तड़के 3.30 बजे के लगभग एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने के बाद पूरा हुआ। इस दौरान बीएसएफ ने तीन पैकेट हिरोइन, एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ राउंड फायर (गोलियां) जब्त किए।

देर रात सीमा सुरक्षा बल ड्रोन को गतिविधि की जानकरी मिली थी। जिसके बाद ही तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान ‘‘अवैध उड़ने वाली वस्तु’’ को बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके मौके पर ही मार गिराया गया।

ऐसा पहली बार नहीं हैं कि किसी पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा को पार किया है। काफी समय से सीमा पर ड्रोन से तस्करी की गतिविधियां हो रही हैं। पिछले काफी समय से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से जासूसी और ड्रग्स के आदान-प्रदान की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर में हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया था। उस दौरान भी ड्रोन से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए थे।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button