देश

सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

घटना तवांग जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर 5 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे हुई। दुर्घटनास्थल अरुणाचल प्रदेश के लुंगला इलाके में बताया गया है। अभी तक, दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, चाहे वह खराब मौसम की स्थिति हो या हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या, अभी तक इसके बारे में कुच जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

भारतीय सेना की एक प्रेस विज्ञप्ति में लिका गया – तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भरने वाला एक सेना विमानन चीता हेलीकॉप्टर 05 अक्टूबर (आज) सुबह लगभग 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को निकटतम सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। खेद के साथ हम सूचित करते हैं कि इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button