उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.राज्य खबरें

एएसपी पूर्वी ने कंधई और कोहंडौर थाने का किया औचक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/ ​प्रतापगढ़: जनपद में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने थाना कंधई और कोहंडौर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव से लेकर निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता तक का सूक्ष्म अवलोकन किया और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ​निरीक्षण के दौरान एएसपी पूर्वी ने दोनों थानों के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने मिशन शक्ति कक्ष का विशेष निरीक्षण करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। एंटी-रोमियो स्क्वाड को निर्देशित किया गया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहें ताकि महिलाओं में सुरक्षा का भाव बना रहे। इसके अलावा मालखाना, शस्त्रागार और बंदी गृह की सुरक्षा व्यवस्था का भी भौतिक सत्यापन किया गया। कोहंडौर थाने के नवनिर्मित और निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए एएसपी आलोक कुमार ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की उच्च गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। ​निरीक्षण के अंत में उन्होंने थाना प्रभारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और तत्काल कार्रवाई हो। पुलिस बल का टर्नआउट (वर्दी) हमेशा दुरुस्त रहे और थाना परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button