उत्तरकाशी के मरीजों को नहीं जाना होगा बाहर, जिला अस्पताल में लगीं नई डायलिसिस मशीनें

जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में दो नई डायलिसिस मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया।
किडनी मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
अब तक जनपद में डायलिसिस मशीनों की संख्या सीमित होने के कारण किडनी रोगों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए देहरादून या ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ती थी। इन नई मशीनों के लगने से:
-
मरीजों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।
-
अन्य जनपदों में जाने का समय और पैसा बचेगा।
-
जिला अस्पताल की उपचार क्षमता में वृद्धि होगी।
सरकार की प्रतिबद्धता
उद्घाटन के अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने कहा, “हमारी सरकार जनपद की चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।”
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल, डॉ. मानसी, हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के तमाम कार्मिक मौजूद रहे।






