यमुना घाटी में राज्यमंत्री श्याम डोभाल का भव्य अभिनंदन, पुरोला विधानसभा के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल को पिछड़ी जाति आयोग का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) बनाए जाने के बाद पहली बार यमुना घाटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डामटा, बनिगाड़ और नौगांव मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यकर्ता की पहचान सिर्फ भाजपा में: श्याम डोभाल
नौगांव मुख्य चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्याम डोभाल ने कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान मिलती है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा।”
पुरोला विधानसभा का ‘तिहरा’ धमाका
उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा ने एक नया राजनीतिक इतिहास रचा है। इस विधानसभा से अब तक तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा मिल चुका है:
-
राजकुमार
-
जगत सिंह चौहान
-
श्याम डोभाल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र को इतना प्रतिनिधित्व मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।
इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
स्वागत कार्यक्रम और जनसभा के दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल, राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन, मंडल अध्यक्ष अमित परमार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, आनंदी राणा, विशाल मणि डिमरी और मीना रावत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






