एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल के खिलाड़ी हुए चयनित

ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश के छात्र- छात्राएं एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल के खिलाड़ी चयनित हुए।सोमवार को विद्यालय के खेल कोच प्रवीन रावत ने बताया कि इन छात्र- छात्राओं के चयन का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत को जाता है, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के लिए खेलों के समान अवसर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही खेल कोच ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, वह कड़ी मेहनत में और लगन के साथ निरंतर परिश्रम करते रहते हैं। इसीलिए उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है।
खिलाड़ी का चयन होने के उपरांत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को ₹1500 प्रति माह छात्रवृत्ति तथा 15 वर्ष से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी इस वर्ष हमारे ऋषिकेश क्षेत्र के जो खिलाड़ी अभ्यास करने हमारे पास आते हैं, 15 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है, इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आप ऐसे ही ऋषिकेश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।
इनमें आकाश यादव (एथलेटिक्स), अर्जुन त्यागी(एथलेटिक्स), रचित कुमार (एथलेटिक्स), स्नेहा साहनी (एथलेटिक्स), आरुष मंडल (एथलेटिक्स),अनवी पंवार (एथलेटिक्स), अच्युतम उपाध्याय (एथलेटिक्स),खुशी सैनी (एथलेटिक्स), अभिषेक त्रिशूलिया (एथलेटिक्स),प्रथम कुमार (एथलेटिक्स), तानिया सिंह (वॉलीबॉल), कविता साहनी (फुटबॉल), काव्यांश रमोला (फुटबॉल) शामिल हैं।