देश

भारतीय पुरातत्व के भीष्म पितामह बीबी लाल का निधन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महान विभूति प्रोफेसर बीबी लाल का निधन हो गया है। वह 101 साल के थे। उनका पूरा नाम ब्रजबासी लाल था। उन्हें भारतीय पुरातत्व का भीष्म पितामह कहा जाता है। अपने जीवन में पुरातत्वविदों की 4 पीढ़ियों का उन्होंने मार्गदर्शन किया है। उनका निधन शुक्रवार की रात उनके दिल्ली आवास पर हुआ। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने उनके योगदान को भी याद किया। अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी ने लिखा कि श्री बी बी लाल एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व थे। संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। शांति।

गौर करने वाली बात यह भी है कि बीबी लाल सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आए जब उन्होंने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे की नींव में मंदिर मौजूद होने की सबूत खोज निकाले थे। इसके बाद से वह भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गए थे। बीबी लाल को 2000 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था जबकि 2021 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मान दिया गया था। बीबी लाल भारत के सबसे वरिष्ठ आर्कियोलॉजिस्ट में से एक थे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button