
जन एक्सप्रेस/विकासनगर: विकासनगर स्थित डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा “समेकित जैव-रसायन एवं आणविक चिकित्सा में भविष्य की प्रवृत्तियाँ” विषय पर एक दिवसीय ज़ोनल स्तरीय CME कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने Precision Medicine, Next Generation Sequencing, Artificial Intelligence, Molecular Medicine, Lipidomics, HIV Biomarkers और ब्लैडर कैंसर जांच जैसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. (ब्रिग.) वी.पी. सिंह, डॉ. देश दीपक, डॉ. अनिल मेहता, डॉ. रूपा हंसपाल, डॉ. प्रशांत भटनागर सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रेजेंटेशन, रिसर्च डिस्कशन और पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। CME को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा 03 क्रेडिट घंटे प्रदान किए गए।






