उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, सीएमओ ने पौधों की देखभाल का दिलाया संकल्प

जन एक्सप्रेस/ हाथरस: वृक्षारोपण महायज्ञ महोत्सव-2026 के अंतर्गत शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गुड्डू चौधरी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए गए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से पौधों की देखभाल उसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लेने की अपील की, जिस तरह एक माँ अपने बच्चों की देखभाल करती है।

इस अवसर पर 40 से 50 आशा कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button