कानपुर

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष व विधायक ने भाजपा कार्यालय की देखी प्रगति

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल व किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के केशव नगर स्थित निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया।
पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पार्टी का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द पार्टी कार्यालय बनकर तैयार हो जाए। भाजपा का यह नवीन कार्यालय आधुनिक साज सज्जा व तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा। नए कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग हॉल, डिजिटल कामकाज की व्यवस्था, ई लाइब्रेरी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भाजपा कार्यालय के इस नवीन भवन में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, कानपुर महानगर दक्षिण एवं कानपुर ग्रामीण का कार्यालय बन रहा है। कार्यालय में बन रहे विशालकाय हाल में पाँच सौ कार्यकर्ताओं के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी।
निरीक्षण में प्रमुख रूप से शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, अर्जुन बेरिया, संतोष जायसवाल, अखिलेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button