देश

विकास कार्यों के दम पर 2024 में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत

मीरजापुर । पूरे देश में चल रहे भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बुधवार को कोन मंडल के हरसिंहपुर गांव में घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट दिया।

उन्होंने लोगों से नौ सालों के विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पार्टी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी करवाया। उन्होंने कहा की पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लगातार नगर और कोन ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ बुकलेट और टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करवा कर समर्थन मांगा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गरीब कल्याण और विकास कार्यों के दम पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button