दिल्ली/एनसीआर
केजरीवाल का तंज, LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं
दिल्ली में उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर लगातार देखने को मिलता रहता है दिल्ली में वीके सक्सेना जब से नए उप राज्यपाल बने हैं केजरीवाल सरकार से उनके रिश्ते काफी सहज नहीं है पिछले दिनों कथित शराब घोटाले की जांच को लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआई को पत्र लिख दिया था अब बिजली सब्सिडी में हुए कथित घोटाले पर भी जांच हो रही है इसके अलावा गांधी जयंती पर राजघाट के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिख दिया था। इन सब को लेकर अरविंद केजरीवाल की ओर से लगातार एलजी पर पलटवार किया जा रहा है। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है।






