:जौनपुरCrimeउत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल पक्ष फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक वर्ष पहले मृतक रागिनी सोनकर की शादी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर मुकेश सोनकर 26 वर्ष से हुई थी। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची तो विवाहिता का शव उसके कमरे के सामने पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोर में रागिनी सोनकर के मायके पक्ष के लोगों ने लाइन बाजार थाने पर सूचना दिया कि उसकी पुत्री रागिनी का फोन कॉल कट कर दिया जा रहा है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला के मायके पक्ष ने किसी अनहोनी की आशंका जताई जिस पर स्थानीय चौकी पुलिस मुकेश सोनकर के घर पहुच गए।

पुलिस ने देखा तो विवाहिता रागिनी सोनकर (24) का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। विवाहिता के गले मे निशान बना हुआ मिला। विवाहिता की सास और अन्य सदस्य फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि मृतक रागिनी सोनकर के पिता मोहन सोनकर द्वारा तहरीर दी गई है। विवाहिता की सास शांति देवी, पति मुकेश सोनकर, जेठ राकेश सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button