उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

महिला: समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई

अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में दिए दिशा निर्देश

जन एक्सप्रेस/महोबा:  जिलाधिकारी  गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में  अभियोजन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी नें जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों, थाना शाखा प्रभारियों के साथ अभियोजन अधिकारियों से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में विभिन्न निर्देशों की समीक्षा की जिलाधिकारी नें सभी उपजिलाधिकारीयों को *107/16 में अपराधियों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने निदेशक अभियोजन को सभी न्यायालय के वादों को टेक अप कराने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने  महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व अपहृताओं की बरामदगी जल्द करने के लिए निर्देश दिये, इसके साथ ही जनपद में घटित घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया तथा शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ प्रदीप कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित अभियोजन के अधिकारी तथा समस्त शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्तिथ रहे।
स्पष्ट मीडिया कार्यालय परिहार निवास आल्हा चौक सिर्फ खबरों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 73 88 97 29 03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button