उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार मुक्त भारत भाजपा की प्रतिबद्धता और मोदी की गारंटी : केशव प्रसाद मौर्य

मुरादाबाद । दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने अपने दूरगामी संकल्प पत्र के माध्यम से अपनी आगामी योजनाओं को स्पष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने की गारंटी मोदी जी की है।

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा यह मोदी की गारंटी है। करोड़ों परिवारों को सूर्यघर से मुफ्त बिजली देने की मोदी की गारंटी है। इस सरकार ने सुरक्षित भारत, सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया है। 24 घंटे बिजली लोगों को मिलेगा यह मोदी की गारंटी है। 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है यह मोदी की गारंटी है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत भाजपा की प्रतिबद्धता और मोदी की गारंटी है।

भाजपा विरासत पर गर्व कर भविष्य की स्थितियों को देखते हुए सबका साथ सबका विकास की नीति मोदी की गारंटी। जनता तय कर चुकी है कि कांग्रेस मुक्त भारत और सपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है। भाजपा व उसके सहयोगी मिलकर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेंगे। अबकी बार 4 जून को 400 पार, केंद्र में तीसरी बार फिर मोदी सरकार का संकल्प ले चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button