हरदोई में चकरोड पैमाइश के बाद खूनी बवाल, 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- उत्तर प्रदेश के हरदोई से जमीनी विवाद में हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव में सरकारी चकरोड की पैमाइश के तुरंत बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान 78 वर्षीय राजेंद्र सिंह पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चकरोड को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। थाना समाधान दिवस में शिकायत के बाद रविवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई थी। मृतक के भतीजे संदीप सिंह का आरोप है कि पैमाइश खत्म होते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर उनके ताऊ की हत्या कर दी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही हरपालपुर पुलिस के साथ आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइट: प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर






