उत्तर प्रदेशधर्म

बुद्ध पूर्णिमा 2024 :गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकार से गूंज उठे…

Listen to this article

सोरोंजी : गुरुवार सुबह गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकार से गूंज उठे। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। हर कोई आस्था में डूबा हुआ नजर आया। गंगा स्नान के करने के बाद श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर मनौती भी मांगी। वातावरण भक्तिमय रहा।
जिले में बुद्ध पूर्णिमा के पर हरि की पौड़ी, लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट, कादरगंज घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा मैया की आरती उतारी और साधु और जरूरतमंदों को दान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के कोने कोने से तीर्थंनगरी पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। बदले में उन्हें दान दक्षिणा देकर आशीष ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर प्रसाद बांटा, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की व सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button