उत्तराखंड
सरमा ने पूर्व राज्यपाल ले.ज. अजय सिंह के निधन पर जताया शोक

गुवाहाटी । असम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने आज यहां एक बयान में कहा, “एक पूर्व राज्यपाल को खोना वास्तव में दुखद है, जिन्होंने हमारे राज्य के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया। 1965 और 1971 के युद्धों के एक अनुभवी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के शानदार सैन्य करियर और राज्य और राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान को मैं याद करता हूं। उनका निधन एक बड़ी क्षति है।