चित्रकूट
-
विद्या भारती के विद्यालय संस्कार और गुणवत्ता की पहचान हैं – जगदीश गौतम
जन एक्सप्रेस चित्रकूट, कर्वी (लोढ़वारा) :सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोढ़वारा कर्वी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् श्री जगदीश प्रसाद गौतम जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत…
Read More » -
लोधी समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का लक्ष्य टीम चित्रकूट ने किया सम्मानित
जन एक्सप्रेस चित्रकूट (कर्वी)। कल्याण भारती इंटर कॉलेज, कर्वी में लक्ष्य टीम चित्रकूट द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोधी समाज के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को गोल्ड मेडल, शील्ड और फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।…
Read More » -
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!
जन एक्सप्रेस चित्रकूट: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान-5” के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थानों की एण्टी…
Read More » -
चित्रकूट मंडी में इंस्पेक्टर राज! गरीबों से वसूली, सुविधा शून्य
जन एक्सप्रेस चित्रकूट: कर्वी गल्ला मंडी में इन दिनों प्रशासन की अनदेखी और इंस्पेक्टर राज का खुला खेल देखने को मिल रहा है। विगत वर्षों में धुस मैदान से शिफ्ट की गई सब्जी मंडी में गरीब फुटकर विक्रेताओं से ₹300 तक की अवैध वसूली की जा रही है। हैरानी की बात ये है कि यह वसूली उन दुकानदारों से की…
Read More » -
महाराणा प्रताप जयंती पर ग्राम गढ़चपा में श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम
जन एक्सप्रेस चित्रकूट; जनपद के ग्राम गढ़चपा में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।…
Read More » -
अवैध ब्लास्टिंग से कांपा गोंडा गांव, खनन माफिया बेलगाम, कब रुकेगा धमाका?
जन एक्सप्रेस भरतकूप (चित्रकूट)।भरतकूप क्षेत्र के गोंडा गांव में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव के ऊपर अचानक पत्थरों की बारिश होने लगी। वजह थी खनन माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध और खतरनाक ब्लास्टिंग, जिसमें चार इंची होल करके ज़मीन को चीरते हुए इतने ज़ोर का धमाका किया गया कि उड़ते हुए पत्थर गांव के घरों…
Read More » -
युवा क्रिकेटर सागर दुबे का इंग्लैंड की लान्सशायर काउंटी टीम में चयन
जन एक्सप्रेस चित्रकूट: जनपद के छोटे से गांव देवरा के युवा क्रिकेटर सागर दुबे ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनानी शुरू कर दी है। हाल ही में उनका चयन इंग्लैंड की प्रतिष्ठित लान्सशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न सिर्फ सागर के लिए, बल्कि पूरे चित्रकूट और विशेष रूप…
Read More » -
चित्रकूट में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां – बाल-बाल बचे ग्रामीण
जन एक्सप्रेस चित्रकूट: रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देउँधा गांव के ककरौहली पुरवा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में पेड़ काटने के मामूली विवाद ने अचानक खूनी रंग ले लिया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन गोली चलने की लाइव तस्वीरें…
Read More » -
विकास की आड़ में लूट! चौड़ीकरण बना बहाना, पत्थर खनन बना धंधा!
जन एक्सप्रेस चित्रकूट: मानिकपुर क्षेत्र में काली घाटी के पास सड़क चौड़ीकरण के नाम पर एक गहरी साजिश सामने आ रही है। यहां पिछले एक महीने से सड़क के दोनों ओर खुदाई कर छोड़ दिया गया है, न कोई बैरिकेडिंग, न कोई संकेतक—सिर्फ खुली खाइयां और मौत को दावत देती लापरवाही! घाटी का यह हिस्सा पहले ही हादसों के लिए…
Read More » -
ददुआ गैंग के शार्प शूटर रोहिणी उर्फ तहसीलदार सिंह का बीमारी से निधन
जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: दहशतगर्दों में शुमार ददुआ गैंग का कुख्यात शार्प शूटर रोहिणी उर्फ तहसीलदार सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गैंग का यह शूटर कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस की निगरानी में…
Read More »