दिल्ली/एनसीआर
-
राष्ट्रपति मुर्मु ने सियाचिन बेस कैंप का किया दौरा, वीर जवानों के जज्बे की प्रशंसा
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा के प्रति उनके असाधारण योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सियाचिन…
Read More » -
विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए यूनिफॉर्म बैंकिंग कोड की मांग पर विचार करे केंद्र : हाई कोर्ट
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए यूनिफॉर्म बैंकिंग कोड की मांग करने वाली याचिका पर प्रतिवेदन की तरह विचार कर उस पर फैसला करे। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हम पैसे ट्रांसफर करने की व्यवस्था नहीं बना सकते हैं। केंद्र…
Read More » -
कैश फॉर जॉब मामलाः तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को जमानत
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कैश फॉर जॉब के मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को जमानत दे दी है। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 12 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर…
Read More » -
शेयर बाजार ने बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 125 अंक उछला
नई दिल्ली । शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार सातवें दिन ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के चौथे दिन कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 85,318 और निफ्टी ने 26,051 के स्तर को छुआ। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 125.13 अंक यानी 0.15 फीसदी की उछाल…
Read More » -
एम्स नई दिल्ली का लगातार सातवें वर्ष देश के चिकित्सा संस्थानों में शीर्ष स्थान पर रहना खास उपलब्धिः प्रतापराव जाधव
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने एम्स नई दिल्ली के 69वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री ने एम्स में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए नवीन अनुसंधान और परियोजनाओं को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का आधिकारिक उद्घाटन करके स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।…
Read More » -
नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य जांच शिविर’ का शुभारंभ किया गया। जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि एकात्म मानववाद…
Read More » -
हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव खर्च पर उठाये सवाल
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के खर्च पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। यह स्थिति देश के आम चुनाव से भी बुरी है। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है न…
Read More » -
कांग्रेस के डीएनए में है आरक्षण का विरोध : मोदी
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में आरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के डीएनए में है, हरियाणा की जनता को कांग्रेस की आरक्षण विरोधी रणनीति से सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री…
Read More » -
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 104 सड़कों के निर्माण की दी स्वीकृति : शिवराज सिंह
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 104 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इन सड़काें के निर्माण पर 259.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी।…
Read More » -
सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को, माधवी पुरी बुच पर लगे आरोपों पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली । मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) बोर्ड की बैठक 30 सितंबर को होगी। माना जा रहा है बैठक में सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच से जुड़े आरोपों पर भी चर्चा हो सकती है। शॉर्ट सेलर फॉर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के माधवी पुरी पर आरोप लगाए जाने के बाद सेबी बोर्ड की यह पहली बैठक हो…
Read More »