राज्य खबरें
-
नाईन एमएम पिस्टल और चरस के साथ तीन गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण । जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के राजा बाज़ार पश्चिमी गोपालपुर मोहल्ले से पुलिस ने एक किराए के मकान में छिपे तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है। एसपी कान्तेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार बादमाशों में नगर थाना क्षेत्र का ही हर्षित कुमार,मो मोसारिब खान व रोहित कुमार शामिल है। गिरफ्तार किए…
Read More » -
उत्तराखंड के वरुणावत पर्वत में आग हुई विकराल
उत्तरकाशी । उत्तराखंड में उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत के जंगल में बुधवार शाम लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें तेजी के साथ चारों तरफ फैल गईं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के वन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पूरी रात टीमों ने मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी भटवाड़ी…
Read More » -
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज पंजाब में करेंगे चुनाव प्रचार, शाम को थम जाएगा शोर
नई दिल्ली । आम चुनाव के सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिन में पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। वो प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति…
Read More » -
हरदोई : दरोगा की ट्रेन से गिरकर मौत….
हरदोई। बदायूं के औसावां थाने में तैनात एसआई नरेश कुमार इलाहबाद हाईकोर्ट में सीए दाखिल करने के बाद मंगलवार को ट्रेन से वापस लौट रहा था,उसी बीच दलेल नगर और उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ा,जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव बरामद होने के बाद इसका पता चला। पुलिस ने…
Read More » -
लखीमपुर-खीरी : चोरी कर भागे दो नेपाली गिरफ्तार…
लखीमपुर-खीरी। राजस्थान में एक व्यक्ति के घर से लाखों का कीमती जेवर व नगदी लेकर भागे नेपाल निवासी दो चोरों को राजस्थान से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए के सोने के जेवर व 1,64,190 रुपये की नगदी…
Read More » -
कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सुनाई सजा
शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र में वर्ष 2021 में तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे की सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या 42 के न्यायाधीश मनोज कुमार सिद्धू ने दोष सिद्ध होने पर एक अभियुक्त को 20 वर्ष के कारावास की सजा और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। रोजा थाना…
Read More » -
सुल्तानपुर: तीन घरों में हुई चोरी…
बल्दीराय, सुलतानपुर। बल्दीराय थाना अंतर्गत पूरे मेहरबान मजरे सैनी गांव में चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाला है। यहां पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन घरों को चोरों ने तीन लाख की नगदी व लाखों रुपए कीमत के जेवरात उड़ाए हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए घटना के अनावरण की कवायद शुरू कर दिया…
Read More » -
लखनऊ: किसान का फंदे से लटकता मिला शव
लखनऊ : इंटौजा थाना के दुघरा गांव में मंगलवार शाम खेत से घर लौटकर आए किसान सुशील कुमार (35) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देख निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…
Read More » -
दिल्ली एनसीआर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह से तेज धूप रही, लेकिन दोपहर के बाद अचानक अंधेरा छाया और तेज हवा चलने लगी। दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों…
Read More » -
दिल्ली: 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
नई दिल्ली। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और…
Read More »