राज्य खबरें
-
हेलीपैड पर बोल्डर गिरने से नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर, एसडीआरएफ ने एयरलिफ्ट कर 60 यात्रियों को बचाया
देहरादून । एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा शनिवार को सिरसी से हेलीकॉप्टर के जरिए भीमबली हेलीपैड पहुंचे और एसडीआरएफ टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। वह पांच किमी आगे दुर्गम व क्षतिग्रस्त मार्ग से होते हुए चीड़वासा पहुंचे। चीड़वासा में हेलीपैड पर बोल्डर गिरने से हेलीकॉप्टर उतरने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। हालांकि एसडीआरएफ ने हेलीपैड से बोल्डर व अतिरिक्त…
Read More » -
आरएसएस ने कृष्ण-मोहन मिलन के रूप में मनाया गुरु उत्सव
मथुरा । केएम विश्वविद्यालय में गुरु पूजन उत्सव को कृष्ण मोहन मिलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सेवकों के साथ केएमयू के अधिकारी, डीन, प्रोफ़ेसर्स, मेडिकल काॅलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सक व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। गुरु-उत्सव में आमंत्रित आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण पांचजन्य ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा की पवित्रता को आज हर व्यक्ति…
Read More » -
संसद की सुरक्षा में चूक का मामला, सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 9 सितंबर तक बढ़ी
नई दिल्ली । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने इस मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 9 सितंबर तक बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने 15 जुलाई को इस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल…
Read More » -
एसएसबी के महानिदेशक दलजीत सिंह काे बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली । सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश संवर्ग के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत चौधरी को नियमित नियुक्ति या अगले आदेश तक सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का कार्यभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीती रात अचानक…
Read More » -
राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश देते हुए कहा कि फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उनकी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू करने का प्रयास…
Read More » -
पिछले दस साल में अंगदान की संख्या में चार गुना की वृद्धि , लोगों में अधिक जागरुकता की जरूरत : अनुप्रिया पटेल
नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले दस सालों में सरकार के प्रयासों से देश में अंगदान की संख्या में चार गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। लेकिन इस दिशा में अभी और जागरुकता की जरूरत है क्योंकि अंगों की उपलब्धता और मांग के बीच बड़ा अंतर है। इस खाई को…
Read More » -
अयोध्या में दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ हो रही कार्रवाई उचित: मायावती
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या जिले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सपा नेता मोईद खान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उसके अवैध निर्माण को शनिवार को बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस कार्रवाई को उचित बताया है। मायावती ने शनिवार को एक्स…
Read More » -
गुरुकुल कांगड़ी की पहली महिला कुलपति बनीं प्रो. हेमलता
हरिद्वार । गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में प्रोफेसर की वरिष्टता क्रम में प्रोफेसर हेमलता के. को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के नियमानुसार कुलपति बनाया गया है। कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. डीएस मलिक ने प्रोफेसर हेमलता के. को महिला कुलपति का पदभार ग्रहण कराया है। कुलसचिव प्रो डीएस मलिक ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में पहली बार एक महिला कुलपति की…
Read More » -
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में राज्य सरकार करेगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदिकाल से भारत का अपना विशेष चरित्र और आदर्श संस्कृति रही है, इसलिए भारत विश्व गुरु कहलाया। “जियो और जीने दो” के सिद्धांत के साथ सभी के कल्याण की कामना हम करते हैं। हमारी व्यवस्था में गुरु की भूमिका अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानी वाली रही है। मुख्यमंत्री…
Read More » -
स्टेट बैंक को पहली तिमाही में 17035 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा
नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में एसबीआई का मुनाफा सालाना आधार पर एक फीसदी उछलकर 17,035.16 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 16,884 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ…
Read More »