राज्य खबरें

  • गिरिराज सिंह ने तेजस्वी काे 90 के दशक काे यादव करने की दी सलाह

    बिहार। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में अपराध को लेकर तेजस्वी यादव के बयान का जवाब दिया है। साेमवार काे दिल्ली के लिए रवाना हाेने से पूर्व पटना एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बात करते हुए उन्हाेंने तेजस्वी यादव काे अपने पिता के शासन काल काे याद करने की सलाह दी। गिरिराज सिंह ने कहा तेजस्वी यादव 90 की दशक…

    Read More »
  • असम में बाढ़ से तबाही की वजह घाेर कुप्रबंधन : राहुल गांधी

    नई दिल्ली। राय बरेली से सांसद व लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की वजह से हुई तबाही के दाैरान हुए हुई माैताें पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साेमवार 7 जुलाई काे साेशल मीडिया एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया भी की है। राहुल गांधी ने कहा, ‘असम में बाढ़ से हुई भीषण तबाही दिल दहला देने…

    Read More »
  • पुतिन से होने वाली मुलाकात पर है दुनिया की नजर

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न अब से कुछ समय पहले रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान में सवार होने का फोटो एक्स हैंडल पर जारी किया है। विशेष विमान शाम 5:20 बजे मास्को के वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण…

    Read More »
  • कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत बने कैबिनेट मंत्री

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में सोमवार सुबह एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अब डॉ. मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री हो…

    Read More »
  • राष्ट्रपति ने जगन्नाथ पुरी के समुद्र तट पर महसूस की गहन शांति

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा में शामिल होने के बाद समुद्र तट पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ देर वहां बिताए भी। उन्होंने जगन्नाथपुरी के समुद्र तट पर गहन शांति महसूस की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी यात्रा के कुछ चित्र और उनके विचार एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा…

    Read More »
  • राष्ट्रपति भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में सम्मिलित होकर भाव विभोर हुईं

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को श्री जगन्नाथ पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में सम्मिलित हुईं।देर शाम राष्ट्रपति भवन ने उनकी रथयात्रा के कुछ चित्र जारी किए, जिसमें साफ दिखाई देता है कि वे एक भक्त के रूप में भाव विभोर होकर रथयात्रा में सम्मिलित हुईं थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मस्तक टेक कर भगवान जगन्नाथ…

    Read More »
  • नेपाल व सीमावर्ती राज्यों पर इस बार ‘मित्र वन’ बसाएगी योगी सरकार

    लखनऊ। योगी सरकार वृक्षारोपण जन अभियान के तहत पड़ोसी देश नेपाल व यूपी के सीमावर्ती राज्यों पर ‘मित्र वन’ बसाएगी। इसके लिए 35 वन प्रभागों द्वारा स्थानों का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 35 करोड़ पौधरोपण के साथ ही हरीतिमा बढ़ाने के लिए वन विभाग पड़ोसी देश व राज्यों भी समन्वय स्थापित कर रहा है।…

    Read More »
  • इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड को सेबी ने आईपीओ के लिए दी मंजूरी

    नई दिल्ली। नोएडा स्थित इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 18 मार्च, 2024 को सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था।कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में…

    Read More »
  • किराड़ी को जल्द मिलेगी जलजमाव से मुक्ति, बनेगी 4.5 किमी लंबी ड्रेन

    दिल्ली: सरकार किराड़ी में जलभराव की समस्या को हल करने के लिए नजफगढ़ सप्लीमेंट्री ड्रेन और मुंडका हाट रेलवे स्टेशन के बीच 4.5 किलोमीटर लंबा नाला बनाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि 4.5 किलोमीटर लंबे नाले को किराड़ी क्षेत्र के छोटे नालों से जोड़ा जाएगा, जिससे कॉलोनियों से वर्षा जल…

    Read More »
  • सीटीईटी परीक्षा देते 12 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

    बिहार पुलिस ने रविवार को दरभंगा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किसी ओर की जगह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2024 देने के आरोप में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया, लहेरियासराय थाने क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों से नौ गिरफ्तारियां की गईं, जबकि सदर थाना क्षेत्र…

    Read More »
Back to top button