मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने वीर सावरकर को जयंती पर किया नमन

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा कालापानी की क्रूर यातनाओं को झेलकर भी अडिग भाव से राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वाले, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। अंडमान की सेल्यूलर जेल की काल कोठरी में आज भी उनके तप की अमिट स्मृतियां संचित हैं।






