सफाई कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
मिहींपुरवा, बहराइच। नगर पंचायत मिहींपुरवा के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को कम बंद कर दिया इसके बाद वेतन देने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर के चौराहे पर नगर पंचायत प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अधिकारी के समझने और शासन के बाद सफाई कर्मियों ने आंदोलन स्थगित किया।
नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की मांग थी कि लगातार चार महीने काम करते हुए हो गया। परन्तु अभी तक तनख्वाह नहीं मिली। सफाई कार्य में प्रयुक्त वस्तुएं बूट, ग्लब्स, झाड़ू, पंजा, फरुहा, खुरपा इत्यादि भी नहीं दिया गया। जिसके चलते काम करने में परेशानी होती है। इन आवश्यक वस्तुओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। कार्य करने का समय निर्धारित किया जाये। इसी बीच पहुंचे अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर सभी सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत कार्यालय बुलाया गया।
जहां उनकी समस्याएं सुनी गई और अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया। बाकि का सफाई में प्रयुक्त सामान बजट आने पर देने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया की अगस्त माह का वेतन तुरंत ख़ारिज किया जा रहा है। बाकि बोर्ड की बैठक में सभी सफाई कर्मियों को संविदा पर रख लिया जायेगा। फ़िलहाल सभी प्रकार की सफाई बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में पांच सुपरवाइज़र के माध्यम से साठ सफाई कर्मी कार्यरत है |






