
जन एक्सप्रेस/ मानसी निर्मल/ लखनऊ: अपने गाने “येलो ” से लोकप्रिय होने वाले मशहूर सिंगर क्रिस मार्टिन ब्रिटिश के एक अंग्रेजी संगीतकार ,गायक ,रिकॉर्ड निर्माता हैं। इन्हे कोल्डप्ले के मुख्य गायक के रूप में भी जाना जाता है।
लोगों के दिलों में अपने मुंबई वाले कॉन्सर्ट से राज़ करने वाले क्रिश, अपने इवेंट से पहले अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे।
सबसे मज़ेदार बात तो यह है की एक आम कपल्स की तरह ही वे एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे। मगर जिस कोल्डप्ले की टिकट के लिए लोग हजारों लाखों रुपए खर्च करते हैं, लोग उसी के सिंगर को घूमते देख भी नहीं पहचान पाए। सोचने वाली बात तो यह है कि लोग आजकल इतनी दीवानगी कोल्डप्ले बैंड के लिए दिखाते हैं , मगर उसी के लीड सिंगर को पहचानने में चूक रहें हैं।
हालंकि, की कुछ लोगों की निगाहें उनपर थमी लेकिन इनसब के बीच दोनों हाथों में हाथ डाले मजे में कभी बस स्टॉप के पास तो कभी इधर -उधर घूमते दिखे।
क्रिस अपनी कार की तलाश करते दिखे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे क्रिस अपनी कार कि तलाश करते हुए नज़र आ रहें हैं। इससे पहले क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा के साथ 20 जनवरी को मुंबई के मंदिरों में दर्शन करते हुए भी दिखे थे।
शिव मंदिर “बाबुल नाथ” पहुंचे क्रिश और डकोटा
शुक्रवार को कोल्डप्ले के पहले नवी मुंबई परफॉरमेंस के पहले क्रिस और डकोटा शिव मंदिर बाबुलनाथ भी पहुंचे थे। इस समय मुंबई के दिल पर क्रिस मार्टिन का जादू छाया हुआ है।