देश

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर थे। हालांकि, आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हरा दिया है। 24 साल में ऐसा पहला मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के आखिरी अध्यक्ष थे। 22 साल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।

मधुसूदन मिस्त्री ने आगे बताया था कि कुल मतगणना 9,385 थी, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 मत और डॉ शशि थरूर को 1,072 मत मिले। अमान्य वोट- 416 थे। वहीं, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनका विशाल अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी की अच्छी सेवा करेगी क्योंकि वे इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को निभाते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खड़गे साहब का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। वे बेहद अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। खड़गे जी के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस और मज़बूत होगी। सोनिया जी और राहुल जी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सालों बाद चुनाव हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को भारी बहुमत से जीत मिली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं विश्वास करता हूं कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और आगे बढ़ेगी। सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button