देश

कांग्रेस खुद को जनता से बड़ा समझती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज हिमाचल के हमीरपुर पहुंचे हैं जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भाजपा की पहचान सुशासन से है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। कांग्रेस का मतलब अस्थिरता की गारंटी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जितना मैं हिमाचल के लोगों को जानता हूं, यहां के लोगों को जानता हूं। ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही ये चुनाव लड़ रहे हैं, खुद ही इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। और दोबारा जयराम जी की सरकार बनाने का यहां की जनता ने फैसला कर लिया है।

मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जो विश्वासघात किया है, जो छल किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के लोग ही हैं। जबकि भाजपा ने हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस को भली भांति समझ चुके हैं, जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल हमेशा पांच साल इसके और पांच साल उसके के फार्मूले पर ही चलेगा। इसलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल और यहां के लोगों की कोई परवाह नहीं करते। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल और पूरे देश के लोग भाजपा पर बहुत विश्वास करते हैं। भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। अभी दो-तीन दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उप-चुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी भाजपा को कमजोर माना जाता था, वहां भी लोगों ने कमल का फूल बढ़-चढ़कर खिला दिया है।

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार में होती थी या कभी मुख्य विपक्षी दल होती थी। वहां कांग्रेस की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है। इससे पहले मोदी ने एक और चुनावी सभा में कहा था कि दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन बेटियां थीं, 2014 से पहले के दिन आपने देखें है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button