:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ विवाद

मनबढ़ो ने पिता पुत्र पर किया जानलेवा हमला

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज पटखौली में सोमवार को भरे बाजार मनबढ़ो ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र की जमकर पिटाई दी। पुलिस को मिले शिकायत पत्र के अनुसार कुछ समय पहले आदित्य गुप्ता पुत्र प्यारे लाल गुप्ता ग्राम आलमगंज पटखौली थाना बरसठी ने बताया कि मेरे भाई विकास गुप्ता से क्रिकेट खेलने की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राहुल यादव, विपिन यादव,शशि यादव,विशाल यादव से विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश में आलमगंज बाजार में मेरे अंडे की दुकान पर आकर बगल में लगे सरिया को उखाड़ते हुए और डंडे से भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे और मेरे पिता को बुरी तरह मारा पीटा। साथ ही अंडे की रेडी को भी तोड़ दिया, मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई है। आरोपी पिता पुत्र को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button