उत्तराखंडविकासनगर

विकासनगर में ब्लू बबल्स स्विमिंग पूल पर उमड़ी भीड़

अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों की जांच की

जन एक्सप्रेस/ विकासनगर: बायपास रोड स्थित ब्लू बबल्स स्विमिंग पूल के खुलते ही यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। नए स्विमिंग पूल के शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है, वहीं इसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

पूल के संचालक राहुल सैलानी ने दावा किया कि स्विमिंग पूल सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तैराकों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित लाइफगार्ड, कस्टम लाइफ जैकेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि पूल का निर्माण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है और आगंतुकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राहुल सैलानी ने बताया कि यहां स्विमिंग की बेहतर सुविधाओं के साथ अन्य स्थानों की तुलना में किफायती शुल्क रखा गया है। इसके अलावा परिसर में रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले लोगों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

इस बीच सहायक अग्निशमन अधिकारी कृपाराम शर्मा ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालक को निर्देश दिए कि पूल का संचालन सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्विमिंग पूल खुलने से मनोरंजन और खेल गतिविधियों का नया विकल्प मिला है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से समय-समय पर सुरक्षा मानकों की निगरानी सुनिश्चित करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button