देश

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के बीच ऐसे में मतदान से पहले लवली द्वारा अध्‍यक्ष पद छोड़ना पार्टी के लिए कतई शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है।

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन को इस्तीफे की बड़ी वजह बताई है। साथ ही दिल्ली के प्रभारी महासचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button