जौनपुर में फेयर प्राइस शॉप डीलरों का प्रदर्शन, कमीशन बढ़ाने की उठाई मांग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरसू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कोटेदारों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को खाद्यान्न पर 90 रुपए प्रति कुंतल और चीनी पर 70 रुपए प्रति कुंतल कमीशन मिलता है। जबकि हरियाणा, गोवा और दिल्ली में 200 रुपए प्रति कुंतल कमीशन दिया जाता है। गुजरात में 20,000 रुपए न्यूनतम गारंटी दी जाती है। कोटेदार संघ ने कई मांगें रखी हैं। डोर स्टेप डिलीवरी में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न की मांग की गई है। पूर्व का बकाया भुगतान करने की मांग भी की गई है। वर्तमान में फोन से फीडबैक लिया जा रहा है, जिसमें कोटेदारों के विरोधी उल्टा-सीधा जवाब दे रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की दुकानों के संचालक भाड़ा, बिजली बिल और मजदूरी का खर्च उठाते हैं। कोटेदारों की मांग है कि कमीशन का पैसा सीधे संचालक के खाते में जमा किया जाए। एमडीएम और आईसीडीएस के खाद्यान्न पर भी एनएफएसए खाद्यान्न की तरह कमीशन दिया जाए।






