उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Election 2024 : सुबह 9 बजे तक 14.88 प्रतिशत हुआ मतदान

अमरोहा : अमरोहा जिले के 1486 बूथों पर सुबह 7 से मतदान शुरू है। लोग धीरे-धीरे घर से निकल रहे हैं और अपना मत का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 14.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अमरोहा जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान चल रहा है, सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ है। सुबह 9 बजे तक 14.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोग बड़े ही उत्साह के साथ लाइनों में खड़े होकर मत का प्रयोग कर रहे हैं। वही अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील है।

डीएम राजेश त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बूथों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली भी लगातार बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। बूथों पर तमाम सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button