महादेव की कृपा पाने के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय

भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी महिलाएं व कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत करती हैं, उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कुंवारी लड़कियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान शिव तो सिर्फ जलाभिषेक करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।
वहीं सावन में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं। वहीं शास्त्रों में भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से व्यक्ति मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। तो सावन के सोमवार पर यह उपाय जरूर करना चाहिए।सावन के सोमवार पर करें ये उपाय
अगर आप कारोबार में तरक्की करना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ पर केसर अर्पित करें। बता दें कि भगवान शिव को केसर अतिप्रिय है। महादेव को केसर अर्पित करने से कारोबार में मन-मुताबकि सफलता मिलती है।
अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन मधुर होता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर देवों के देव महादेव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए सावन के पहले सोमवार को बेलपत्र पर चंदन से ‘जय श्री राम’ लिखकर महादेव को अर्पित करें। इस उपाय को करने से शारीरिक व मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।