उत्तर प्रदेशचित्रकूट

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आगे बढ़ाने में लक्ष्य संस्था करेगी मदद: अमरपाल लोधी

कल्याण भारती इंटर कॉलेज में प्रतिभाएं सम्मानित, भविष्य सामान्य को दिए गए टिप्स

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन चित्रकूट द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में किया गया। मंच में जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें भविष्य संवारने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर आयकर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी द्वारा दीप प्रज्वलित कर और वीरांगना अवंती बाई लोधी, स्वामी ब्रम्हानंद जी, शहीद गुलाब सिंह लोधी आदि महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । इसके अलावा जीवन में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि लक्ष्य संस्था पूरी देश में समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है उनका कहना है कि शिक्षा गुणवत्तापूर्ण, स्मार्ट, तकनीकी युक्त और संस्कार युक्त होनी चाहिए। सफलता के लिए परिश्रम जरूरी है लेकिन परिश्रम हाईटेक और स्मार्ट होना चाहिए। शिक्षा ऐसी हो जो मानव का सर्वांगीण विकास करे, केवल नौकरी पाने तक शिक्षा को सीमित नहीं रहना चाहिए शिक्षित व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। लक्ष्य संस्था उन बच्चों को शिक्षा दिलाने का प्रबंध करती है जो आर्थिक रूप से पिछड़े होते है उन्हें यह संगठन समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। ऐलान किया कि जिन बच्चों के पास शिक्षा ग्रहण करने के लिए संसाधन नहीं है उन्हें लक्ष्य संस्था पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें तैयारी में मदद करेगी।कल्याण भारती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत प्रबंधक जागेश्वर राजपूत, लक्ष्य के जिला अध्यक्ष शंकर दयाल राजपूत, ईश्वरी प्रसाद, हजारी प्रसाद,दिनेश राजपूत,श्रवण राजपूत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीकेशन सिंह द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, स्टाफ और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगा।कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वाले पवन कुमार,पूजा राजपूत काजल ज्ञानवती आकाश वरुण कुमार को सम्मानित किया गया। इसी तरह इंटर बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों में अंजलि विनोद प्राजंलि सिंह उमेश राजपूत सुशील राजपूत कुलदीप कुमार को सम्मानित किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत मनमोहक नृत्य के साथ प्रस्तुत किया, नन्ही छात्रा आस्था राजपूत ने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के महामंत्री शिव गणेश राजपूत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश राजपूत, यू पी सिंह पूर्व प्राचार्य ब्रम्हानंद डिग्री कॉलेज, राम सिंह,नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह बांदा, अजय लोधी एटा, चंद्रशेखर लोधी, राजबहादुर, सी.वी. सिंह, ईश्वरी प्रसाद, देवी दयाल हजारी प्रसाद, हिमांशु राजपूत,सामाजिक कार्यकर्ता विकास पथ सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह, सभासद शंकर यादव सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं व अभी अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button