आम आदमी पार्टी जनता के सामने मजबूत विकल्प रखेगी: डा. सुशील गुप्ता

सोनीपत । आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि आप की पार्टी का सपना है की कोई भी बच्चा अशिक्षित ना हो ओर कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। जनता को मुलभुत सुविधाएं मिलें इसी केंद्र बिंदू पर काम किया जा रहा है। उनके द्वारा की जाने वाली राजनीति देश की जनता को भी पसंद आ रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने होगी।
प्रदेशाध्यक्ष डा. गुप्ता हरियाणा के 2024 चुनाव की तैयारी का आगाज कर पार्टी हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता को समस्याओं से निजात दिलाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक बतौर मुख्यअथिति समारोह में पहुंचेंगे। आम आदमी पार्टी शहीदे-ए-आजम भगत सिंह ओर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने पर काम कर रही है।
सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गौतम व शिक्षा विंग के जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यनारायण आंतिल ने बहालगढ़ चौक पर कार्यकर्ताओं प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता के साथ राष्ट्रीय सचिव निर्मल सिंह, हरियाणा कैम्पेन प्रभारी डा. अशोक तंवर का स्वागत किया। नेताओं के स्वागत समारोह के लिए सोनीपत में तीन पॉइंट बनाये गए जिसमें कुंडली बॉर्डर, बहालगढ़ चौक तथा गन्नौर शामिल रहे।