बिहार

मुश्किल में फंसी एकता कपूर और उनकी मां

बेगूसराय  । बिहार के बेगूसराय जिला की एक अदालत ने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनके वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन-दो में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ एक पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

शंभू कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन-दो में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। इस सीरीज को एकता कपूर की कंपनी ‘बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ के स्वामित्व वाले एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया गया।शंभू कुमार के वकील हृषिकेश पाठक ने बताया कि अदालत ने एकता एवं उनकी मां को समन जारी किया था और उनसे मामले के संबंध में अदालत के सामने पेश होने को कहा था। उन्होंने बताया कि एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया कि आपत्ति जताए जाने के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button