कानपुर

श्रीराम मंदिर निर्माण जानकी शक्ति वाहन शोभायात्रा से राममय हुआ कानपुर

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत रविवार को श्रीराम मंदिर निर्माण जानकी शक्ति वाहन शोभायात्रा बृजेंद्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर से निकली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के मार्गदर्शन में 15 जनवरी से श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरु हुआ था। अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण समिति के आह्वान पर पिछले रविवार को बृजेंद्र स्वरुप पार्क से संकल्प वाहन यात्रा निकाली गयी थी। इसके बाद एक सप्ताह बाद आज फिर रविवार को बृजेन्द्र स्वरुप पार्क से यात्रा निकाली गयी, पर इस यात्रा में महिलाओं की पूरी तरह से भागीदारी रही। भगवा रंग में रंगी महिलाओं की शोभा यात्रा को आरएसएस के प्रांत संघ चालक ज्ञानेन्द्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम, भवानी सिंह जी ने हरी झण्डी देकर रवाना किया। महिला राम भक्तों की शोभा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था की गई इसके साथ ही यात्रा के मार्ग में भी पीएसी पुलिस बल साथ चलता रहा ताकि कोई अव्यवस्था ना हो। श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण समिति के आह्वान पर पिछले रविवार को बृजेंद्र स्वरुप पार्क से संकल्प वाहन यात्रा निकाली गयी थी। इसके बाद एक सप्ताह बाद आज फिर रविवार को बृजेन्द्र स्वरुप पार्क से यात्रा निकाली गयी, पर इस यात्रा में महिलाओं की पूरी तरह से भागीदारी रही। हालांकि रास्तों में दिशा निर्देश के लिए भाजपा और संघ से जुड़े लोग भी मौजूद रहें। महिलाओं की यात्रा व्यवस्थित रूप से चलती रहे इसके लिये रास्तों में भाजपा और संघ से जुड़े लोग भी मौजूद रहें। राम जानकी शक्ति वाहन शोभायात्रा बृजेंद्र स्वरूप पार्क से आरंभ होकर पूरे कानपुर महानगर का भ्रमण करते हुए मोतीझील पार्क में आरती के पश्चात समापन हुआ।

शौर्य यात्रा ने गूंजे जय श्री राम के नारे
शौर्य यात्रा जिस जगह से निकली वहां पर जय जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।शौर्य यात्रा में वाहन पर सवार राम भक्तों महिलाओं पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। महिलाओं की वाहन सवार शौर्य यात्रा निकाली लोगों ने पुष्प वर्षा की इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने कलक्टर गंज थाने के सामने श्री राम जानकी निर्माण शक्ति वाहन शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया और महिलाओं के ऊपर पुष्प वर्षा की और उनको गजक, बिस्कुट, केला, अंगूर फल और पानी वितरित किये।

जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल के नेतृत्व में निकली यात्रा
कानपुर नगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण जन जागरण अभियान के तहत रविवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकाली गई भव्य मंदिर निर्माण मां जानकी शक्ति वाहन यात्रा को संघ के प्रांत प्रचारक श्री राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा कानपुर महानगर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय से भगवा रंग की साड़ी पहने महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ सोटे वाले बाबा मंदिर, दीप सिनेमा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंद नगर होते हुए, बृजेंद्र स्वरूप पार्क तक गई जिसमें सभी लोग लगातार जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। राम मंदिर का निर्माण यात्रा में शामिल राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सहव्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, भवानी भीख, मधुराम, महापौर प्रमिला पांडे, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल, उत्तर अध्यक्ष सुनील बजाज, अनीता गुप्ता, महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष पुष्पा तिवारी ,रीता शास्त्री,आभा द्विवेदी, वंदना गुप्ता, नीतू सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button