मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’….

शाहरुख खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में सुपरस्टार ने फैंस को भी बड़ी ट्रीट दी है. दरअसल बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाने के बाद अब फाइनली शाहरुख खान के बर्थडे पर ‘जवान’ को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है.

चलिए यहां जानते हैं किंग खान की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर ‘जवान’ को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘जवान’
शाहरुख खान की ‘जवान’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. इस फिल्म ने देश-विदेश में ताबड़तोड़ नोट छापे हैं. भारत में जहां ‘जवान’ ने 640 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 11 सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं थिएटर्स में खूब धमाल मचाने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. और किंग खान के बर्थडे के मौके पर ये इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल ‘जवान’ को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए ‘जवान’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया. यानी अब घर बैठे साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘जवान’ को एंजॉय किया जा सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button