champions trophyक्रिकेटखेलट्रेंडिंगदेश

करीबी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से दी शिकश्त, कोहली का बल्ला फिर खामोश

जन एक्सप्रेस/मनु शुक्ला/लखनऊ : चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने थी। ये मुकाबला रोमांच से भरा था, और हर आधे घंटे पर अपने रुख को मोड़ता रहा, हालांकि जीत अंत में भारत की हुई लेकिन बांग्लादेश ने भी कांटे की टक्कर देकर हार को स्वीकार किया।

शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ़ द मैच
करीबी मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुना। काफी समय बाद वापसी कर रहे मोहमद शमी ने टीम को शुरुआती झटका दिया और मैच में पांच हासिल किये। अपना पहला ICC मैच खेल रहे हर्षित राणा ने भी 3 सफलताएं प्राप्त की। और गेम का मेन टर्निंग प्वाइंट था जब अक्षर पटेल नवे ओवर में बॉलिंग करने आये। आते संग ही उन्होंने दो गेंदों पर लगातार दो सफलताएं हासिल की , हैटट्रिक बॉल पर भी उन्होंने कैच उठवाया लेकिन कैच छूटने की वजह से वो हैटट्रिक नहीं ले पाए। बांग्लादेश ने तोहिद ह्रदय के शतक के बदौलत 228 रनो का टारगेट खड़ा किया। चेज करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी , लेकिन उनके विकेट गिरने के बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ा सी गयी टीम ने अपने चार विकेट गवां दिए। लेकिन फिर शुबमान गिल और केएल राहुल ने पारी को संभाला और गेम को फिनिश करके लौटे। शुभमन गिल ने शतक जड़ा और राहुल ने भी 41 रनो की पारी खेली।

कोहली का बल्ला फिर खामोश
भारतीय टीम भले ही जीत गयी, काफी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। मोहमद शमी, हर्षित राणा समेत कई खिलाड़ियो ने जीत में अहम् भूमिका निभाई लेकिन क्रिकेट के किंग विराट कोहली का बल्ला अभी भी खामोश है , उन्होंने 38 गेंदों में 22 रनो को बहुत ही साधारण पारी खेली। जोकि टीम के लिए एक चिंता का विषय है। अगर भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी जितनी है तो विराट का बल्ला चलना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button