देश

सड़क दुर्घटना: वैन,दीवार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत…

तंजावुर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेतुबावचात्रम में एक वैन के दीवार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, वैन में 11 लोग सवार थे और ये लोग तूतीकोरिन से वेलनकन्नी जा रहे थे। देर रात यह वैन सेतुबावचात्रम में ईस्ट कोस्ट रोड पर मनोरा के पास दीवार से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button