अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

SDM का करीबी बताकर लाखों की ठगी: गरीबों से पट्टे के नाम पर वसूले पैसे, थमाए फर्जी दस्तावेज

जन एक्सप्रेस/अमेठी: मुसाफिरखाना तहसील में बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसमें तिलोई तहसील के खारा गांव निवासी ने एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व एसडीएम सविता यादव का करीबी बताकर दर्जनों गरीब लोगों से सरकारी जमीन पर पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। यह मामला एसडीएम सविता यादव के मुसाफिरखाना में कार्यकाल के दौरान का है।आरोपी ने पीड़ितों को पट्टे के फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। जब पीड़ित जमीन पर कब्जा लेने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि दस्तावेजों पर एसडीएम के हस्ताक्षर नकली हैं और अभिलेख फर्जी हैं। इसी दौरान एसडीएम सविता यादव का स्थानांतरण हो गया।


ठगी का शिकार हुए लोगों के होश तब उड़े जब उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। शुरुआत में आरोपी ने कुछ लोगों को अलग-अलग किस्तों में पैसा लौटाया, लेकिन बाकी राशि चेक के माध्यम से देने का वादा किया। हालांकि, दिए गए चेक बाउंस हो गए और अब आरोपी पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहा है।मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित पिंटू ने शनिवार को तहसीलदार से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।तहसीलदार ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ितों ने ठगी करने वाले आरोपी पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button