आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ जिला पंचायत में ‘कमीशनखोरी’ का खेल उजागर! टेंडर बाबू का वीडियो वायरल

बीजेपी का सपा पर सीधा प्रहार

जन एक्सप्रेस/ आजमगढ़ : आजमगढ़ जिला पंचायत एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में है। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपए कमीशन लेते हुए वीडियो सार्वजनिक किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

25 प्रतिशत कमीशन और टेंडर मैनेज करने का आरोप

सूरज श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में ठेकेदारों से काम के बदले 25 प्रतिशत कमीशन एडवांस में लिया जाता है। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि टेंडर बाबू शिवाकांत वही व्यक्ति है जिसकी फोटो सपा के ‘पीडीए भवन’ के उद्घाटन के समय भी वायरल हुई थी। आरोप है कि फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर हाटमिक्स प्लांट के टेंडरों को मैनेज किया गया है।

CDO ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम

भ्रष्टाचार की इस शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों की जांच समिति बना दी है:

  1. जिला विकास अधिकारी (DDO)

  2. मुख्य कोषाधिकारी

  3. जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इस टीम को तीन दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपनी है।

सपा के दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप

पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि सीडीओ के निर्देशों के बावजूद अपर मुख्य अधिकारी (AMA) राजनीतिक दबाव में आरोपी बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया जाए और भ्रष्टाचार के इस पैसे की वसूली की जाए, जिसका उपयोग कथित तौर पर चुनावी खर्चों में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button