उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग…

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। आग को एक केमिकल फैक्ट्री में आग क्यों लगी इसके कारणों की पड़ताल जारी है।

वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप और अफरातफरी का माहौल है। मामला सूरजपुर थानाक्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइड C में मौजूद रेनेसां एक्सपो इंटरनेशनल कंपनी का है। यहां शनिवार की शाम को आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये एक केमिकल फैक्ट्री है जिसमें आग लगने पर वह बढ़ती चली गई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल इस घटना से किसी की भी जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button