
जन एक्सप्रेस/हरिद्वार: (चंद्रप्रकाश बहुगुणा): अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में नारी जागरण आन्दोलन के अन्तर्गत आज रविवार दिनांक 14 दिसम्बर को एक दिवसीय कन्या कौशल अभिर्वधन शिविर का आयोजन किया जिसमें इसमें लगभग 150 बेटियों ने सहभागिता की कार्यक्रम का प्रारम्भ शान्तिकुन्ज प्रतिनिधि बृजेश पटेल एवं कु. पूर्णिमा व रिद्धिमा दीदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कन्या कौशल की आवश्यकता और उद्देश्य के सम्बंध मे बृजेश पटेल ने बताया। एवं कु. पूर्णिमा दीदी ने नारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कन्या एक रत्न है न कि बोझ हमारे इतिहास में ऐसे सैकड़ो उदाहरण है जिन्होंने इतिहास बदला है। कु. रिद्धिमा दीदी ने किशोरावस्था और आधुनिक जीवन शैली में हमें क्या करना चाहिए और जीवन का लक्ष्य क्या होना चाहिए जिसमें गायत्री साधना की भूमिका पर प्रकाश और अपने अनुभव बताये । कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं छतरपुर तहसीलदार जी की विशेष उपस्थिति रही और तहसीलदार द्वारा पूरे ट्रस्ट मण्डल का परिचय करके शक्तिपीठ परिसर का अवलोकन किया व संस्थान की सुव्यवस्थित गतिविधियों की जानकारी पाकर प्रसन्नता व्यक्त की, एवं बेटियों को कैरियर निर्माण करने के सूत्र दिये कार्यक्रम को रूचिकर बनाने के बौद्धिक खेल के माध्यम से कैसे बात का बतँगङ बन जाता है। प्रेरणादायक प्रसँगों के माध्यम से बेटियों को व्यवहारिक शिक्षण दिया गया.
प्रथम सत्र के समापन के पूर्व मसाल यात्रा निकाली गई जो कि बड़ी आकर्षक रही सभी महिला मंडल की बहनों ने २५०० कन्या शिविर करने का संकल्ल किया गया।
भोजन के उपरांत द्वितीय सत्र में परम पूज्य गुरुदेन के स्वर में महामंत्र की साधना कर गायत्री चालीसा पाठ के द्वारा कैसे परिवार और व्यक्तित्व का परिष्कार होता है। उसका अभ्यास कराया गया अगले क्रम में युग निर्माण सत्संगकल्प के 18 सूत्रों के माध्यम से बेटियों को समझाया गया और हर सूत्र पर बेटियों ने अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन वीणा सक्सेना दीदी ने किया.
अंत में महिला मंडल एवं नारी जागरण प्रमुख शशि खरे दीदी ने सभी का आभार प्रकट किया






