खाना-खज़ाना

बच्चों को आइसक्रीम की जगह खिलाएं एप्पल कस्टर्ड

सेब कस्टर्ड एक दिलचस्प और स्वादिष्ट डिश है, जिसे ताजे सेब और कस्टर्ड पाउडर से बनाया जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। यह डिश सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगी। आप चीनी को गुड़, स्टीविया या शहद जैसे नेचुरल स्वीटनर से यह डिश बना सकते हैं। इस आसान रेसिपी को ट्राई करें। बच्चे अगर आइसक्रीम खाने की जिद्द करें, तो आप इस हेल्दी डिश को उन्हें खिला सकते हैं। इस रेसिपी के लिए आपको बस चार सामग्री चाहिए- सेब, दूध और कस्टर्ड पाउडर और अपनी पसंद का स्वीटनर। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी-

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री-
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

एप्पल कस्टर्ड बनाने की विधि-
कस्टर्ड पाउडर को 1/4 कप दूध के साथ एक बाउल में मिलाकर घोल तैयार कर लें और अच्छी तरह चला लें। एक पैन में बचा हुआ दूध उबाल लें। जब यह उबलने लगे, तो आंच को कम कर दें, कस्टर्ड का घोल डालें और तब तक हिलाएं जब तक कि सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। चीनी डालें, घुलने तक मिलाएँ और आँच बंद कर दें। कस्टर्ड को ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रख दें। सेब का छिलका छीलकर टुकड़ों में काट लें। परोसने से पहले सेब को कस्टर्ड के साथ मिलाएं। बेहतरीन स्वाद के लिए ठंडा परोसें। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें ड्राय फ्रूट्स भी एड कर सकते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button