जन एक्सप्रेस संवाददाता
ककवन (बिल्हौर)। रसूलाबाद क्षेत्र के बरिगौं गांव मे आयोजित हो रही कथा के छठवें दिन अचार्य रविकान्त ने भगवान श्री सर्वेश्वर की बाललीला, माखनचोरी और गोवर्धन पर्वत सहित कई प्रंसग सुनाए। बरिगौं के गढ़ी बाबा मन्दिर मे सप्तदिवसीय कथा भागवत का आयोजन चल रहा है। कथावाचक रविकान्त महाराज ने कहा कि जहां सत्य व भक्ति का समन्वय होता है। वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। आज इंसान घमंड में भगवान को भूलता जा रहा है। इस कारण प्राणी चिता में डूबा हुआ है। भगवान की कृपा तब होती है जब जीव अपना कर्म करके भगवान पर छोड़ देता है। सारी दुनिया का पालन-पोषण भगवान कर रहे हैं। भगवान को अपने भक्त का इंतजार रहता है। हमें शास्त्र के अनुसार चलना चाहिए। आज गलत खानपान के कारण ही लोगों की सेहत खराब हो रही है। हिंदू धर्म का प्रमाण उसके शास्त्र हैं जोकि भगवान का प्रमाण देते हैं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गोविन्द गुप्ता, सुधीर शर्मा, सुधीर कुमार, अजय कुमार फौजी, छोटेबाबा, सरवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ईश्वर को भी है भूल जाता है इंसान : अचार्य रविकान्त
सच दिखाने की जिद...
सच दिखाने की जिद...